भारत में 2020 में शिशु एवं मातृ मृत्यु दर बढ़ने का अनुमान: UN

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2021

संयुक्त राष्ट्र। भारत में कोविड-19 वैश्विक महामारी से स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़े असर के कारण 2020 में दक्षिण एशिया में पांच साल से कम उम्र के बच्चों और साथ ही जच्चा की मौत के सबसे अधिक मामले सामने आने का अनुमान है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत सितंबर 2021 तक कोविड-19 की जांच और स्वास्थ्य देखभाल के प्रयोग पर 10 अरब डॉलर के करीब खर्च कर सकता है जो इस क्षेत्र में खर्च होने वाली रकम का सबसे बड़ा हिस्सा है। यूनीसेफ, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या निधि की रिपोर्ट ‘दक्षिण एशिया में कोविड-19 वैश्विक महामारी और निपटने के तरीकों के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष असर’ में कहा गया है कि फरवरी 2021 तक दक्षिण एशिया में कोविड-19 के 1.2 करोड़ से अधिक मामले आए जिनमें से एक करोड़ नौ लाख से अधिक मामले भारत में सामने आए। यह रिपोर्ट दक्षिण एशिया के छह सबसे अधिक आबादी वाले देशों अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भारत, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका पर केंद्रित है और इसमें इस महामारी का इन देशों में शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य, आर्थिक नौकरियों और शिक्षा पर पड़े असर का आकलन दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान