TMC के मेगा-जंगलराज को खत्म करने के लिए तैयार है बंगाल, सिंगूर में बोले PM मोदी- घुसपैठियों को उनके घर भेजना होगा

By अभिनय आकाश | Jan 18, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगूर की रैली में कहा कि पश्चिम बंगाल में हर कोई तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के ‘महाजंगल राज’ को खत्म करना चाहता है। प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगूर की रैली में कहा कि बंगाल के लोग तृणमूल कांग्रेस के ‘कुशासन’ से तंग आ चुके हैं और पार्टी को सत्ता से बेदखल करना चाहते हैं। हमें पश्चिम बंगाल और देश के विकास के लिए वंदे मातरम् को मंत्र बनाना होगा। भाजपा के केंद्र में सत्ता में आने के बाद बांग्ला को शास्त्रीय का दर्जा मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस केंद्र में संप्रग सरकार का हिस्सा रही थी, लेकिन तत्कालीन सरकार ने बांग्ला को शास्त्रीय का दर्जा नहीं दिया। मैं बंगाल की जनता की सेवा करना चाहता हूं, लेकिन तृणमूल सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचने से रोक रही है। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने असम में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की नींव रखी, दो अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

सिंगूर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी-अभी भाजपा और एनडीए ने बिहार में जंगलराज को एक बार फिर से रोका है। अब पश्चिम बंगाल भी TMC के महा-जंगलराज को विदा करने के लिए तैयार है। हुगली और वंदे मातरम् का रिश्ता तो और भी विशेष है। कहते हैं कि यहीं पर ऋषि बंकिम जी ने वंदे मातरम् को उसका पूर्ण स्वरूप दिया। जिस प्रकार वंदे मातरम् आजादी का उद्घोष बना था। उसी तरह हमें वंदे मातरम् को पश्चिम बंगाल और भारत को विकसित बनाने का मंत्र भी बनाना है।

प्रमुख खबरें

उपचुनाव: CPI(M) ने TVK पर मतदाताओं को नकदी बांटने का लगाया आरोप

Karnataka CEO ने दिए गलत घोषणा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई के आदेश

Jurgen Klopp की देखरेख में Germany ने दर्ज की पहली जीत, Serbia को 2-0 से हराया

Kotdwar: व्यापारी से मारपीट और धमकी के आरोप में मोहम्मद दीपक गिरफ्तार