Patiala में महँगाई और जनसंख्या वृद्धि रहा प्रमुख चुनावी मुद्दा, Punjab सरकार से लोग नाखुश

By Prabhasakshi News Desk | Jun 02, 2024

चुनाव यात्रा के दौरान प्रभासाक्षी की टीम पंजाब के पटियाला लोकसभा क्षेत्र में पहुँची। जहाँ हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं से उनकी राय जानी।

युवा मतदाताओं ने कहा कि उनके लिए रोजगार प्रमुख मुद्दा है। इसके अलावा लोगों ने बताया कि वे स्थानीय प्रत्याशी और मुद्दों को लेकर मतदान करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली और पानी को लेकर मतदान करने की जानकारी दी। मतदाताओं ने दावा किया कि केंद्र की मोदी सरकार अपने स्तर पर लगातार विकास के काम कर रही है। मतदान करने पहुंचे कुछ अन्य लोगों ने देश में लगातार बढ़ रही जनसंख्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आगामी सरकार को जनसंख्या वृद्धि पर ध्यान देने की जरूरत है और इसी मुद्दे को लेकर वे मतदान भी करेंगे।

इसके अलावा लोगों ने माँग की है कि देश और प्रदेश में कमजोर पड़े शासन तंत्र को मजबूत करने के लिए भी सरकार को कड़े कदम उठाने होंगे। साथ ही उन्होंने सरकारी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और लापरवाही का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों को इस व्यवस्था को सुधारने के लिए आवाज उठानी होगी। इसीलिए वे एक ईमानदार प्रत्याशी का चुनाव करने के लिए मतदान करेंगे। वोट डालने पहुंचीं महिलाओं ने बताया कि आगामी सरकार को महिलाओं के लिए ऐसी योजनाएं बनानी चाहिए जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। भगवंत मान सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में विकास के कोई काम नहीं हो रहे हैं और कानून व्यवस्था भी बिल्कुल चौपट हो चुकी है।

इस दौरान चुनाव ड्यूटी में लगे निर्वाचन अधिकारियों ने जानकारी दी है कि मतदाताओं के साथ आने वाले छोटे बच्चों का ध्यान रखने के लिए मतदेय स्थलों पर खेलकूद समेत तमाम तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके अलावा मतदान केंद्र के बाहर समाजसेवी संस्थाओं ने मतदाताओं के लिए इस प्रचंड गर्मी में ठंडे पानी और शरबत की भी व्यवस्था की।

प्रमुख खबरें

घर में सुख समृद्धि के लिए Diwali 2026 पर Lakshmi Puja का यह है सही समय और संपूर्ण विधान

Lal Krishna Advani ने Rath Yatra से Bharat Ratna तक तय किया BJP का ऐतिहासिक सफर

देहरादून में CM Pushkar Singh Dhami ने Garhwal Rifles जवानों संग मनाई दिवाली

ओडिशा: Mohan Charan Majhi ने क्योंझर और मयूरभंज में 120 करोड़ की लिफ्ट सिंचाई योजनाओं की रखी नींव