Inflation hits Maharashtra: 11 अगस्त से 2 रुपये प्रति लीटर महंगा होगा दूध, डेयरी प्रोडक्ट्स के दाम भी बढ़ेंगे

By एकता | Aug 09, 2026

महाराष्ट्र में आम जनता की जेब पर महंगाई का एक और असर पड़ने वाला है। राज्य में गाय और भैंस दोनों के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला किया गया है। यह नया नियम मंगलवार, 11 अगस्त से लागू होगा। सहकारी और प्राइवेट डेयरी संस्थाओं ने मिलकर 'मिल्क प्रोड्यूसर्स एंड प्रोसेसर्स वेलफेयर एसोसिएशन' की बैठक में यह फैसला लिया, जिसकी अध्यक्षता गोपालराव म्हास्के ने की।

ईंधन के बढ़ते दाम: डीजल की कीमतों में ₹10 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे दूध को एक जगह से दूसरी जगह भेजने का खर्च बढ़ गया है। इसे भी पढ़ें: Supriya Sule का बयान: Prashant Kishor संग काम का फैसला NCP का आंतरिक मामला

पैकेजिंग का खर्च: दूध की थैलियों की पैकेजिंग और प्रोसेसिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की लागत में लगभग 30% का इजाफा हुआ है।

किसानों से खरीद महंगी: डेयरी कंपनियों को किसानों से कच्चा दूध खरीदने के लिए ज्यादा कीमत देनी पड़ रही है, जो आगे और बढ़ सकती है। इसे भी पढ़ें: PM Modi के पास Gen Z के लिए वक्त नहीं, पर 'गद्दारों' से मिले: शिंदे गुट के सांसदों से मोदी के मुलाकात पर भड़के उद्धव ठाकरे

डेयरी प्रोडक्ट्स भी होंगे 10% तक महंगे
एसोसिएशन ने साफ किया है कि खर्चों को संतुलित करने के लिए सिर्फ दूध ही नहीं, बल्कि दही, छाछ और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स के दामों में भी 10% तक की बढ़ोतरी की जाएगी। 11 अगस्त से लागू होने वाले इस फैसले का सीधा असर मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों के परिवारों के बजट पर पड़ेगा, जहां दूध की रोजाना खपत बहुत ज्यादा है।

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया