मंहगाई, बेरोजगारी, अपराध चरम पर... तो फिर सब कुछ अच्छा कैसे: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि जब मंहगाई, बेरोजगारी और अपराध की घटनाएं बहुत बढ़ गयी हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैसे कह सकते हैं कि देश में सब कुछ ठीक है। पार्टी प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री यह कहकर अपना पीछा नहीं छुड़ा सकते कि भारत में सब अच्छा है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, महंगाई बढ़ रही है। पिछले सात दिन से पेट्रोल की कीमत लगातार बढ़ रही है। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में एक्साइज ड्यूटी बढ़ी और दूसरे कार्यकाल केपहले बजट में भी इसे बढ़ा दिया गया। अब एक्साइज ड्यूटी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। 

इसे भी पढ़ें: दुनिया में कहीं भी होने वाला आतंकवादी हमला ‘बड़ा-छोटा’ या ‘अच्छा-बुरा’ नहीं होता: पीएम मोदी

उन्होंने कहा,  इस समय सरकार और समाज के लिए बड़ी चुनौती युवाओं की ऊर्जा का सकारात्मक रूप से इस्तेमाल करना है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो देश और समाज के लिए खतरा बढ़ सकता है। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा,  महिलाओं के खिलाफ अपराधलगातार हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध बहुत बढ़ गये हैं। दिल्लीका हाल भी अलग नहीं है।’’उन्होंने तंज किया ‘‘मोदी जी बोलते हैं कि स्मार्ट सिटी बनाएंगे, अच्छी बात है। लेकिन हमारा कहना है कि स्मार्ट सिटी से पहले देश की राजधानी को सुरक्षित करिये।’’ उन्होंने यह सवाल भी किया कि इन सबके बावजूद कोई कैसे कह सकता है कि सब कुछ अच्छा है?

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन