योगी के मंदिर में लगने लगा श्रद्धालुओं का तांता, एक भक्त ने चढ़ाया सवा किलो चांदी का छत्र

By अंकित सिंह | Sep 22, 2022

अयोध्या तो वैसे ही राम मंदिर को लेकर पावन भूमि के तौर पर जाना जाता है। हालांकि, अयोध्या से कुछ किलोमीटर की दूरी पर योगी आदित्यनाथ की एक मंदिर बन चुकी है। मंदिर में अब भक्तों का तांता भी लगने लगा है। मंदिर बनवाने वाले शख्स का नाम प्रभाकर मौर्य है। कुछ दिन पहले प्रभाकर मौर्य ने दावा किया था कि उन्होंने इस मंदिर का निर्माण 8 लाख में कराया है। मंदिर में पूजा पाठ भी होने लगा है। आसपास के लोग लगातार मंदिर में पूजा करने आते हैं। राम जन्मभूमि मंदिर से इस मंदिर की दूरी 25 किलोमीटर है। मंदिर में योगी आदित्यनाथ की मूर्ति लगी है। सुबह-शाम पूजा होती है और आरती उतारी जाती है। 

इसे भी पढ़ें: वक्फ संबंधी कांग्रेस सरकार के काले कानून को खत्म करने का साहस योगी ही दिखा सकते थे

इतना ही नहीं, अमित जानी की ओर से दावा किया गया कि अखिलेश यादव के समर्थक भी उनके नाम से टीपू मदरसा इस्लामिया या औरंगजेब मदरसा बना सकते हैं। आपको बता दें कि योगी को इस मंदिर में राम के अवतार में दिखाया गया है। योगी आदित्यनाथ की जो मूर्ति है, उसके हाथ में धनुष और तीर भी थमाया गया है। इसके अलावा उनके पीछे चक्र भी दिखाई दे रहा है। प्रभाकर का दावा किया था कि योगी आदित्यनाथ सनातन धर्म का प्रचार कर रहे हैं इसलिए उनके लिए वह भगवान से कम नहीं हैं। उन्होंने बताया था कि हमने योगी आदित्यनाथ जी का मंदिर बनवाया है इसलिए क्योंकि वह भगवान राम का मंदिर बनवा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump