अमेरिका में स्कूल के पास हथियारबंद व्यक्ति की मौजूदगी की सूचना के बाद पुलिस ने छात्र को गोली मारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2024

माउंट होरेब। अमेरिका में बुधवार को एक स्कूल के पास हथियारबंद व्यक्ति की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक छात्र को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना विस्कॉन्सिन मिड्ल स्कूल के बाहर हुई। राज्य के अटॉर्नी जनरल ने बताया कि इसके बाद स्थानीय स्कूलों को एक घंटे के लिए बंद कर दिया गया। इससे पहले, अधिकारियों ने कहा था कि एक हथियारबंद व्यक्ति को परिसर के अंदर प्रवेश करने से पहले ही माउंट होरेब मिड्ल स्कूल के बाहर मार गिराया गया। राज्य के अटार्नी जनरल जोश कौल ने संवाददाताओं को बताया कि बुधवार शाम को हुई इस घटना में किसी अन्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और जांच जारी है। 

अभिभावकों ने बताया कि बच्चे कक्षाओं में छिपे रहे और फोन पर बातचीत करने से डर रहे थे। अधिकारियों ने दिनभर फेसबुक पोस्ट से अपडेट जानकारी दी। सबसे पहले सुबह 11:30 बजे के आसपास बताया गया कि सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में कथित हमलावर को ही नुकसान हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी और दर्जनों बच्चे भागते हुए दिखाई दिए। दोपहर में किए गए एक पोस्ट में बताया गया कि मिड्ल स्कूल में शुरुआती जांच के बाद किसी अन्य पर संदेह नहीं है। 

पोस्ट में कहा गया है, हमारे पास ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है जिसमें हमलावर के अलावा किसी अन्य को नुकसान होने का पता चलता हो। इससे पहले अधिकारियों ने फेसबुक पोस्ट किया था कि राज्य की राजधानी मैडिसन से लगभग 40 किलोमीटर दूर एक गांव माउंट होरेब में स्कूल भवन के बाहर खतरे को विफल कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शी जीन केलर ने कहा कि मिड्ल स्कूल से कुछ ही दूरी पर स्थित अपनी दुकान में उन्होंने पांच गोलियों की आवाजें सुनीं। 

केलर ने एसोसिएटेड प्रेस को फोन पर बताया, “मैंने सोचा कि यह आतिशबाजी थी। मैं बाहर गया और सभी बच्चों को भागते देखा... मैंने शायद 200 बच्चों को देखा। स्कूल के एक छात्र ने कहा कि जब उन्होंने गोलियों की आवाजें सुनीं तब उसकी कक्षा के छात्र स्कूल के जिम में स्केटिंग का अभ्यास कर रहे थे। कौल ने बताया कि चिंतित अभिभावक घंटों तक बस डिपो पर अपने बच्चों का इंतजार करते रहे। उन्होंने कहा कि कानून लागू करने वाली एजेंसी खतरे को लेकर लगातार चिंतित थी।

प्रमुख खबरें

El Nino संकट पर तेलंगाना CM Revanth Reddy बनाएंगे कार्ययोजना, केंद्र से मांगेंगे मदद

IndiGo और Akasa Air ने बढ़ाई सऊदी अरब की उड़ानों पर रोक

Delhi के निहाल विहार में पति ने की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी विकास फरार

Aurora Hindu Temple में गोलीबारी की साजिश के वक्त परिवार संग मौजूद थे Raja Krishnamoorthi