जम्मू रेलवे स्टेशन पर बम रखे होने की सूचना जांच के बाद फर्जी निकली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2025

जम्मू रेलवे स्टेशन पर बम रखे होने की सूचना व्यापक जांच के बाद फर्जी निकली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोनकर मुख्य स्टेशन पर बम होने की सूचना दी थी।

अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर संयुक्त तलाशी अभियान रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि के दौरान कई घंटों तक चला। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की प्रत्यक्ष निगरानी में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान खोजी कुत्तों और मेटल डिटेक्टर का भी इस्तेमाल किया गया। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।

प्रमुख खबरें

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल

US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, 11 पैसे टूटकर 95.73 पर बंद

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन

Varshini Venkat: चेन्नई में टीवी अभिनेत्री कारोबारी से 5.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार