BBC दफ्तर में सर्वे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री का आया बयान, दिग्विजय बोले- ऐसा पहली बार हुआ

By अंकित सिंह | Feb 14, 2023

आयकर विभाग ने कथित कर अपवंचना की जांच के तहत दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में एक ‘सर्वे ऑपरेशन’ चलाया। इसको लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। विपक्ष सरकार पर हमलवार है। इन सब के बीच केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का भी बयान सामने आ गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जहां अनियमितताएं पाई जाती हैं, वहां समय-समय पर आयकर विभाग सर्वे करता है। उन्होंने ज्यादा जानकारी ना देते हुए कहा कि जब ये सर्वे का काम पूरा हो जाता है तब आयकर विभाग प्रेस नोट जारी कर जानकारी देते हैं। जब उनका काम पूरा हो जाएगा वो जानकारी दे देंगे। 

इसे भी पढ़ें: ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन का बड़ा बयान, पूरी तरह से बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई PM मोदी पर बनी BBC डॉक्यूमेंट्री

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मुझे लगता है कि ये नहीं होना चाहिए था। लोग अभी यही सोचेंगे की ये BBC की आई 2 डॉक्यूमेंट्री का असर है। डॉक्यूमेंट्री से पहले ऐसा होता तो समझते कि इनकी(BBC) कोई गलती है। वहीं भाजपा ने बीबीसी पर भारत के खिलाफ ‘जहरीली’ रिपोर्टिंग करने का आरोप लगाया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आयकर विभाग की कार्रवाई की कांग्रेस द्वारा की गई आलोचना की निंदा की और कहा कि सरकारी एजेंसी को अपना काम करने देना चाहिए। उन्होंने बीबीसी को विश्व का सबसे ‘‘भ्रष्ट बकवास’’ संगठन करार दिया और याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी बीबीसी पर प्रतिबंध लगाया था। 

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर