आखिर क्यों इंफोसिस के मालिक नारायणमूर्ति को रतन टाटा के छूने पड़े पैर?

By निधि अविनाश | Jan 29, 2020

नई दिल्ली। टाटा संस के पूर्व चैयरमेन रतन टाटा का नाम कौन नहीं जानता है। बिजनेस वर्ल्ड में बड़ा नाम हासिल करने वाले रतन टाटा को मंगलवार को टाईकॉन मुंबई 2020 लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मनित किया गया है। यह अवॉर्ड इंफोसिस के सह संस्थापक एनआर नारायणमूर्ति ने उन्हें दिया है। हाल ही में रतन टाटा ने अपनी यंग लुक वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसे देख कर लोग काफी खुश हुए थे और अब एक और तस्वीर सामने आई है जो आपके दिल को दोबारा खुश कर देगी। इस तस्वीर में नारायणमूर्ति ने 82 साल के रतन टाटा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया है। इस तस्वीर ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। 

बता दें कि टाटा यहां टाईकॉन अवार्ड समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस समारोह में रतन टाटा ने स्टार्टअप कंपनियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि निवेशक के पैसों को धुएं में उड़ाने वाले स्टार्टअप को दूसरा या तीसरा मौका नहीं मिलेगा। टाटा ने स्वयं भी कई स्टार्टअप कंपनियों में निवेश किया है। उन्होंने कहा कि पुराने व्यवसायों में कमी आएगी जबकि युवा संस्थापकों की नवोन्मेषी कंपनियां भारतीय उद्योग जगत का भविष्य तय करेगी।

इसे भी पढ़ें: यात्री वाहनों की बिक्री पर टाटा मोटर्स को भरोसा, बोले- जुलाई-अगस्त तक मिल सकती है रफ्तार

टाटा का यह बयान ऐसे समय आया है जब कई स्टार्टअप कंपनियों पर निवेशकों का बर्बाद करने का आरोप लग रहा है। निवेशकों ने बेहतर भविष्य की आशा में इन कंपनियों में पैसा लगाया है जबकि यह कंपनियां लगातार घाटे में चल रही हैं। आरोप है कि ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट जब अपने शीर्ष पर थी तो वह हर माह 15 करोड़ डॉलर फूंक रही थी। टाटा ने कहा कि हमारे सामने एसी स्टार्टअप कंपनियां भी हो सकतीं हैं जो हमारा ध्यान खीचेंगी, पैसा जुटायेंगी और गायब हो जाएंगी। लेकिन ऐसी कंपनियों को दूसरा और तीसरा मौका नहीं मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Toxic Movie Review | यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ सिर्फ एक्शन ड्रामा नहीं, रिश्तों और जज्बातों की भी है दास्तान!

Apurva Kamble ने जीता FIDE Rapid Chess टूर्नामेंट, Bengaluru में हासिल किए 8.5 अंक

Dewas में School Van पानी भरे अंडरपास में फंसाने वाला चालक गिरफ्तार, सात बच्चे बचाए गए

Nepal Flood में फंसे लोगों के लिए जारी हुए Helpline Number, Uttarakhand ने शुरू की मदद