2019 के मुकाबले बीजेपी को कम सीटें मिलने का शुरुआती रूझान, झूम उठा पाकिस्तान, राहुल गांधी को लेकर कह दी ये बात

By अभिनय आकाश | Jun 04, 2024

4 जून यानी चुनावी नतीजों का दिन। आज भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और INDI गठबंधन के बीच बड़ी लड़ाई का समापन है, जिसमें कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP), तृणमूल कांग्रेस (TMC) और अन्य शामिल हैं। जैसे-जैसे वोटों की गिनती हो रही है - नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए के बीच अंतर बढ़ रहा है । इस बात में भी काफी दिलचस्पी है कि इस लोकसभा चुनाव में दिग्गज नेता कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत में आम चुनाव के नतीजों के रूझान आने के साथ ही नरेंद्र मोदी नीत बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर तो उभर रही है, लेकिन वो बहुमत के जादुड़ आंकड़़े को फिलहाल पार करने में पीछे छूट रही है। अब बीजेपी के इस परफार्मेंस को लेकर पाकिस्तान का रिएक्शन सामने आया है। 

इसे भी पढ़ें: साइफर मामले में Ex.PM इमरान खान और शाह महमूद कुरैशी बरी, लेकिन उन्हें जेल में ही रहना होगा

फवाद चौधरी ने एक्स पर लिखा कि भारतीय मतदाताओं पर हमेशा से विश्वास रहा है कि वे चरमपंथियों और नफरत फैलाने वालों को खारिज कर देंगे और यह बिल्कुल स्पष्ट है कि मोदी और राजनाथ भी मुश्किल से लोकसभा में पहुंच पा रहे हैं... राहुल गांधी दोनों सीटें जीत रहे हैं। वैसे तो इस्लामाबाद में ज्यादातर चैनलों को मोदी फोबिया है। एंटी मोदी खबर उन्हें खूब सूट करती हैं। मोदी विरोध में फवाद चौधरी ने भारत की विपक्षी पार्टियों को बिना मांगे ही समर्थन दे दिया। भारत के नेताओं को पता था कि पाकिस्तानी सपोर्ट का हिंदुस्तान के चुनाव में कोई फायदा नहीं। इसलिए सब ने उल्टे फवाद को ही खरी खोटी सुना दी।  

प्रमुख खबरें

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल