तत्कालीन राजनेताओं के कारण कश्मीर के साथ हुआ अन्याय: कृष्ण गोपाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2019

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल ने बुधवार को कहा कि उस समय के राजनेताओं के कारण कश्मीर के साथ अन्याय हुआ। धानक्या में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विचारक दीनदयाल उपाध्याय के 103वें जन्म जयंती समारोह पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुएडॉ. कृष्णगोपाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों पर अत्याचार हुए,कश्मीर में दो झंडे, अलग से संविधान लागू हुआ और जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ अन्याय हुआ। उन्होंने कहा कि उपाध्याय ने कश्मीर के लिये आंदोलन किया, एक देश में दो निशान, दो विधान व दो प्रधान नहीं चलाने के विरोध में श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने बलिदान तक दिया। पिछले दिनों इसका निराकरण हो गया है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को समझना नामुमकिन नहीं लेकिन मुश्किल जरूर

उन्होंने कहा कि विचार, विकास व संस्कृति को मिलाकर जो बनता है वह भारत है। राजनीति का कर्तव्य है कि देश की परम्पराओं को सुरक्षित व संवर्धित रखे। उन्होंने कहा कि लंबी पराधीनता सहने के कारण हमारे मन में विदेशी परिवेश बैठ गया है, लेकिन हमें विदेशी भाव को मन से निकालकर भारत का दर्शन अपनाना होगा। हमारा सांस्कृतिक परिवेश ही हमारी पहचान है। हम स्वतंत्र हैं, हमें विदेशी संस्कारों व विचारों का पूरी तरह से परित्याग करना ही होगा।

 

प्रमुख खबरें

Telangana: के चंद्रशेखर राव के खिलाफ चुनाव आयोग का बड़ा एक्‍शन, प्रचार पर लगा 48 घंटे का बैन

अपने केंद्रीय नेतृत्व की लापरवाह कार्यप्रणाली के कारण कांग्रेस पार्टी दिल्ली में पतन के कगार पर है: वीरेंद्र सचदेवा

MP विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बोले, ‘‘कांग्रेस छोड़कर भाजपा में नहीं जाऊंगा, सिंधिया नहीं हूं’’

Madhya Pradesh : निजी स्कूल के छात्रावास में बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज