Uttrakhand में किसी भी स्तर पर युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा: धामी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2023

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को युवाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के स्वप्न की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि राज्य में किसी भी स्तर पर युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। यहां युवा महोत्सव में दिए अपने संबोधन में धामी ने कहा, ‘‘राज्य और देश का भविष्य हमारे युवाओं की शक्ति पर निर्भर है। हम सुनिश्चित करेंगे कि आपके साथ किसी स्तर पर कोई अन्याय न हो।’’

धामी ने कहा कि रोजगार और स्वरोजगार की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किए गए हैं तथा पिछले 15 दिन में उनके द्वारा द्वारा करीब एक हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के साथ ही खेल संस्कृति को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जहां एक ओर नई खेल नीति लाई गई है, वहीं नौकरियों में खेल कोटे को पुनः शुरू किया गया है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य के युवा भी प्रदेश की प्रगति और समृद्धि के लिए सरकार के साथ पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ अपना योगदान देंगे और प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के विकल्प रहित संकल्प को पूरा करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रोजगार पोर्टल की शुरुआत की जिसका उददेश्य युवाओं के लिए रोजगार के अवसर एक ही पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाना है।

प्रमुख खबरें

TCS में Layoffs पर लगी ब्रेक! N. Chandrasekaran बोले- छंटनी नहीं, एआई है सबसे बड़ा अवसर

Celebrity Brand List: Virat Kohli का जलवा, Shah Rukh और Priyanka Chopra टॉप 3 में शामिल

Bangladesh Cricket में बवाल, लिटन दास ने World Cup से बाहर होने पर Board को घेरा

Ben Stokes फिर Nightclub विवाद में फंसे, ECB ने शुरू की जांच, England टीम में मचा हड़कंप।