मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऑनलाइन क्लास के बाद टाई से फांसी लगाकर मासूम ने दी जान

By दिनेश शुक्ल | Nov 05, 2020

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक 11 साल के मासूम ने टाई को फाँसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। ग्वालियर के थाटीपुरा इलाके में रहने वाले अलकेश सक्सेना के 11 वर्षीय बेटे सार्थक ने ऑनलाइन क्लास अटेंड करने के बाद बाथरूम में जाकर टाई से फांसी लगा ली। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र की दर्पण कॉलोनी में बुधवार शाम की है। घटना का पता उस समय चला जब परिजन उसे तलाशते हुए बाथरूम में पहुंचे। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें: बोरवेल में फंसे मासूम प्रह्लाद को बचाने में लगा प्रशासन, मध्य प्रदेश में ओरछा के पास की घटना

बताया जा रहा है कि मृतक सार्थक ने खिड़की से टाई बांधी और उससे लटक गया। ऑनलाइन क्लासेस में भी कुछ गड़बड़ होने की बात सामने आ रही है। वह थाटीपुर चौराहे के एक निजी स्कूल में पढ़ता था। मृतक सार्थक के परिजन से पता लगा है कि जिस टाई से उसने फांसी लगाई है उसे पिछले 6 दिन से वह रोज बांधना सीख रहा था। अभी हाल ही उसे टाई लगाने का शौक चढ़ा था। परिजन समझ नहीं पाए कि टाई उसकी मौत का कारण बनेगी। थाना प्रभारी थाटीपुर आरवीएस विमल ने बताया कि बच्चे के परिजन उसे उतारकर अस्पताल ले गए थे। इसलिए फोरेंसिक टीम को नहीं बुलाया गया। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया ये परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं। जल्द ही फोरेंसिक टीम से सीन रिक्रिएट कराकर घटना के समय के हालातों का पता लगाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध