जम्मू-कश्मीर के निर्दोष लोग प्रभावित न हों... आतंकवादियों के खिलाफ एक्शन के बीच उमर अब्दुल्ला का बयान

By अंकित सिंह | May 06, 2025

पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कई दिनों से बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी हो रही है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को इस बात पर चिंता जताई कि नए सुरक्षा उपायों के कारण निर्दोष स्थानीय लोग प्रभावित न हों। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं, लेकिन यह सुनिश्चित करना भी महत्वपूर्ण है कि इससे जम्मू-कश्मीर के निर्दोष लोग प्रभावित न हों।

इसे भी पढ़ें: Putin ने पहले फोन पर कहा- आतंकियों को ठोको, फिर भेज दिया वो घातक हथियार, 2 मिनट में 200 टैंक तबाह

अब्दुल्ला ने कहा, "ऐसा नहीं लगना चाहिए कि कुछ अपराधियों को पकड़ने के लिए हम कई स्थानीय लोगों को गिरफ्तार कर रहे हैं। हमें सावधान रहने और तार्किक तरीके से कदम उठाने की जरूरत है।" पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आज पुंछ और राजौरी जिलों सहित घाटी के कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, पुलिस अधिकारियों ने कई सड़कों पर वाहन जांच चौकियां स्थापित की हैं। पुंछ और राजौरी से मिली तस्वीरों में सुरक्षा बलों को वाहनों की बेतरतीब ढंग से जांच करते, लोगों से पहचान पत्र मांगते और कभी-कभी लोगों के बैग भी चेक करते हुए दिखाया गया है।

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की