IPO Market में सुस्ती? Innovision को नहीं मिले खरीदार, दाम घटाकर बढ़ाई आखिरी तारीख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2026

मानव संसाधन और टोल प्लाजा प्रबंधन सेवाएं देने वाली कंपनी इनोविजन लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की अंतिम तारीख 17 मार्च तक बढ़ा दी है। निवेशकों की ओर से सुस्त प्रतिक्रिया मिलने के बाद कंपनी ने निर्गम के लिए कीमत के दायरे में भी कटौती की है। पिछले कार्यक्रम के अनुसार आईपीओ 10 मार्च को खुलकर 12 मार्च को बंद होने वाला था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आंकड़ों के मुताबिक, तीसरे दिन तक आईपीओ को कुल मिलाकर केवल 32 प्रतिशत अभिदान मिला था। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित हिस्सा 99 प्रतिशत भरा, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 36 प्रतिशत अभिदान मिला। खुदरा निवेशक खंड में मांग सबसे कमजोर रही, जहां केवल 28 प्रतिशत अभिदान मिला।

प्रमुख खबरें

Bhagat Singh Jayanti: CM Yogi Adityanath और Akhilesh Yadav ने शहीद-ए-आजम को किया नमन

त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगे होने पर Congress का केंद्र पर हमला

विहिप के Ashok Singhal की जन्मशती पर PM Modi ने दी श्रद्धांजलि, राम मंदिर आंदोलन में योगदान को किया याद

US China Trade: अमेरिका और चीन में 30 अरब डॉलर के सामान पर कम शुल्क लगाने की सिफारिश