जांच समिति ने उत्तर प्रदेश में उत्पीड़न के आरोपी आईपीएस अधिकारी को क्लीन चिट दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2021

गाजियाबाद/लखनऊ। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ गाजियाबाद में एक सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी की बेटी को प्रताड़ित करने के मामले में जांच करने वाली समिति ने आरोपों को झूठा पाया है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकुल गोयल ने 30 जुलाई को जांच का आदेश दिया था और जांच का जिम्मा पीएसी के अतिरिक्त डीजी अजय आनंद के नेतृत्व वाली एक समिति को सौंपा गया था।

इसे भी पढ़ें: जब अवसर मिलता तो परिणाम देने में कोई कमी नहीं करती महिलाएं : निर्मला सीतारमण

गाजियाबाद में रहने वाले सेवानिवृत्त अधिकारी ने इलाहाबाद में प्रादेशिक आर्म्‍ड कांस्टेबुलरी (पीएसी) के महानिरीक्षक पद पर कार्यरत 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी के खिलाफ ट्विटर पर जुलाई में आरोप लगाए थे। आरोप का संज्ञान में लेते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने जांच शुरू की थी जबकि गाजियाबाद की स्थानीय पुलिस ने भी मामले में जांच शुरू की थी।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश