Dhanbad में भूमिगत खदानों से जहरीली गैस के रिसाव की जांच के आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2025

 झारखंड के धनबाद जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को भूमिगत खदानों से जहरीली गैस रिसाव की घटना की जांच के आदेश दिए, जिसके कारण भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) को लगभग 1000 निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को केंदुआडीह बस्ती के विभिन्न स्थानों पर ऐसी खदानों से कार्बन मोनोऑक्साइड लीक होने से एक महिला की कथित तौर पर मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग बीमार पड़ गए। उन्होंने बताया कि महिला की मौत के वास्तविक कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।

धनबाद के उपायुक्त (डीसी) आदित्य रंजन ने भूमिगत खदानों से जहरीली गैस रिसाव की जांच के आदेश दिए और कोयला कंपनी को प्रभावित क्षेत्र के निवासियों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा, ‘‘जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’

डीसी ने अधिकारियों के साथ एक आपातकालीन बैठक की। उन्होंने रिसाव के कारणों, उन्हें रोकने के लिए किए गए उपायों तथा प्रभावित निवासियों को वहां से स्थानांतरित करने की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) ने लोगों को ‘खतरनाक क्षेत्रों’ से बाहर निकालना शुरू कर दिया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

West एशिया संकट की आंच India तक! BMI की रिपोर्ट में चेतावनी, निवेश और GDP पर बड़ा खतरा

Jai Hind Jai Sindh: A Love Story में साथ आए महेश मांजरेकर, जया प्रदा और ज़रीना वहाब; मोशन पोस्टर जारी

Middle East युद्ध के साये में Priyanka Chopra का भावुक संदेश! उम्मीद है होलिका दहन पर बुराई पर अच्छाई की जीत होगी

ट्रैफिक कैमरों से लेकर फोन नेटवर्क तक, Israel ने कैसे बुना Supreme Leader Khamenei की हत्या का डिजिटल जाल?