INS Arighaat से K-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, 2.5 टन परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम

By एकता | Dec 25, 2025

भारत ने अपनी समुद्री सैन्य ताकत का लोहा मनवाते हुए मंगलवार को बंगाल की खाड़ी में के-4 इंटरमीडिएट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल का सफल टेस्ट किया। यह टेस्ट भारत की स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी INS अरिघाट से किया गया, जो दुश्मन के खेमे में हलचल पैदा करने के लिए काफी है।

इसे भी पढ़ें: Amit Shah ने पंचकूला में वाजपेयी की कांस्य प्रतिमा का उद्घाटन किया, दिल्ली में खुलेंगी अटल कैंटीन

न्यूक्लियर ट्रायड और भी मजबूत हुआ

के-4 के सफल परीक्षण के साथ भारत का 'न्यूक्लियर ट्रायड' (जमीन, हवा और पानी से परमाणु हमला करने की क्षमता) और भी घातक हो गया है। INS अरिघाट जैसी बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियां समुद्र की गहराइयों में छिपकर 'डिटेरेंस पेट्रोल' करती हैं, जिससे भारत को 'सेकंड स्ट्राइक' की बेजोड़ क्षमता मिलती है।

डॉ. कलाम को समर्पित है 'के' सीरीज

के-सीरीज की मिसाइलों का नाम भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइल मैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के सम्मान में रखा गया है। उन्होंने भारत के मिसाइल प्रोग्राम की नींव रखने में सबसे अहम भूमिका निभाई थी।

इसे भी पढ़ें: Mamata Banerjee और Suvendu Adhikari ने अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

अग्नि-III का समुद्री अवतार

तकनीकी रूप से के-4 को जमीन से मार करने वाली अग्नि-III मिसाइल के आधार पर विकसित किया गया है। इसे समुद्र की सतह के नीचे से लॉन्च करने के लिए विशेष रूप से मॉडिफाई किया गया है, ताकि यह पानी से बाहर निकलते ही हवा में अपना रॉकेट मोटर एक्टिवेट कर सके।

प्रमुख खबरें

Raksha Bandhan 2026: त्यौहार पर समय बचाने के लिए अपनाएं ये 7 Quick Snack Recipes, अब किचन में नहीं बीतेगा पूरा दिन

SL vs IND Test: Sonal Dinusha का शानदार शतक, श्रीलंका के निचले क्रम ने किया गजब का संघर्ष

Vanakkam Poorvottar: एक Water Bomb भारत के बगल में भी रख रहा है China, Brahmaputra पर बन रहा China Motuo Hydropower Project ला सकता है आपदा

Mallikarjun Kharge ने Nepal Floods पीड़ितों के लिए केंद्र से मांगी मदद, PM को लिखेंगे पत्र