आईएनएस विक्रांत आकांक्षी, आत्मनिर्भर न्यू इंडिया का प्रतीक: राजनाथ सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2022

कोच्चि। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि आईएनएस विक्रांत का जलावतरण अगले 25 वर्षों में राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के सरकार के संकल्प का प्रमाण है। उन्होंने कहा, “आईएनएस विक्रांत आकांक्षी और आत्मनिर्भर ‘नए भारत’ का चमकता प्रतीक है। यहां कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में जहाज के जलावतरण के दौरान सिंह ने कहा कि ‘विक्रांत’ देश के गौरव, शक्ति और संकल्प का प्रतीक है। सिंह ने कहा, ‘‘इसे राष्ट्र-सेवा में समर्पित करना स्वदेशी युद्धपोतों के निर्माण की दिशा में एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। भारतीय सेना की परंपरा है कि ‘पुराने जहाज कभी नहीं मरते।’ यह विक्रांत का नया अवतार है जिसने 1971 के युद्ध में शानदार भूमिका निभाई थी, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों तथा वीर सैनिकों के प्रति हमारी विनम्र श्रद्धांजलि है।” 

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी के बयान पर नीतीश का पलटवार, बोले- केंद्र में बैठे लोगों की बातों पर नहीं देता ध्यान

रक्षा मंत्री ने कहा कि लगातार बदलती वैश्विक परिस्थितियों के बीच निर्बाध समुद्री व्यापार के लिए देश के समुद्री हितों की रक्षा करने की जिम्मेदारी भारतीय नौसेना के कंधों पर है। उन्होंने नौसेना की प्रशंसा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संकटों के समय नौसेना हमेशा ‘सबसे पहले सक्रिय’ होती है। सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘आईएनएस विक्रांत’ को देश-सेवा में समर्पित करने से नौसेना की क्षमता और बढ़ेगी। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘यह मित्र देशों को आश्वासन है कि भारत क्षेत्र की सामूहिक रक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने में पूरी तरह सक्षम है। हम मुक्त, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत में विश्वास करते हैं। इस दिशा में हमारे प्रयास ‘सागर’ (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और प्रगति) द्वारा निर्देशित हैं, जिसकी परिकल्पना प्रधानमंत्री ने की है।” उन्होंने कहा कि आईएनएस विक्रांत को राष्ट्र-सेवा में समर्पित करना इस बात की पुष्टि है कि सरकार ‘आत्मनिर्भर भारत’ को हासिल करने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है। 

प्रमुख खबरें

Disha Salian मामले में नाम घसीटे जाने पर बोले Sooraj Pancholi, कहा- मेरा कोई लेना-देना नहीं

Vanakkam Poorvottar: Meghalaya में BJP ने कर दिया बहुत बड़ा खेल, एक झटके में बदल डाला विधानसभा का पूरा गणित

Asian Games में Anantjeet Naruka और Parinaaz Dhaliwal ने जीता ऐतिहासिक कांस्य पदक

काम और जिंदगी के उलझन में फंसे Govinda, पुराने साथी Anupam Kher ने बढ़ाया हौसला