Instagram Influencer बिबेक कैंसर से हारे जंग, हर कदम पर पत्नी ने निभाया साथ, फैंस हो रहे भावुक

By रितिका कमठान | Dec 20, 2024

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बिबेक पंगेनी के फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली खबर आई है। बिबेक पंगेनी कैंसर से जंग को हार गए है। कैंसर से उनका निधन हो गया है। वर्ष 2023 में बिबेक को पता चला था कि वो कैंसर से पीड़ित है। उनकी पत्नी सृजना सुवेदी अब अपने पति के निधन के बाद अकेली रह गई है। हालांकि अब तक परिवार ने उनके निधन की खबर पर कोई जानकारी नहीं दी है।

 

कैंसर से इस जंग के दौरान बिबेक की पत्नी सृजना सुवेदी ने हमेशा उनका साथ दिया है। दिन रात उनकी पत्नी सृजना ने उनकी सेवा की। हालांकि इतनी सेवा और निष्ठा के बाद भी वो बिबेक को हमेशा के लिए अपने पास नहीं रख सकीं। बिबेक 19 दिसंबर 2024 को उन्हें हमेशा के लिए तन्हा कर चले गए। सोशल मीडिया पर बिबेक और उनकी पत्नी के कई वीडियो वायरल हो रहे है।

बता दें कि बिबेक नेपाली पीएचडी के छात्र थे। उन्होंने जॉर्जिया यूनिवर्सिटी में फिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी में पढ़ाई पूरी की थी। वो फिर से अमेरिका जाना चाहते थे। हालांकि कैंसर होने के बाद उनके सभी सपनों पर पानी फिर गया। बिबेक ने कैंसर होने के बाद भी अपनी पत्नी सृजना सुवेदी के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना जारी रखा। 

 

इन वीडियो में ये भी सामने आया कि सृजना कैसे अपने बिबेक का हर कदम पर साथ देती रही। सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियो जमकर वायरल होते थे। दोनों की लव स्टोरी सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आए। इनकी लव स्टोरी देखकर यूजर्स काफी भावुक भी हुए। बिबेक के निधन की खबर से फैंस काफी दुखी है। फैंस उनके निधन की खबर को एक्सेप्ट नहीं कर पा रहे है।

बता दें कि सृजना और बिबेक के अस्पताल में ट्रीटमेंट के दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए है। सोशल मीडिया पर बिबेक के कैंसर से पहले और बाद के वीडियो भी शेयर हुए है।

 

इन वीडियो में वो काफी अलग नजर आ रहे है। वहीं कैंसर होने के बाद भी सृजना ने अपने पति का साथ नहीं छोड़ा और अंतिम समय तक उनके साथ खड़े रहकर उन्हें हिम्मत देती रही। एक बच्चे की तरह सृजना ने बिबेक का ध्यान रखा। कदम कदम पर वो बिबेक को हौंसला देती दिखी। एक वीडियो में सृजना खुद भी बिबेक के लिए अपने बाद काटती दिखी थी। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर मशहूर है। 

प्रमुख खबरें

क्या विपक्ष गरीबों को पैसा देना चाहता है या नहीं? VB-G-RAM-G Bill विवाद पर निशिकांत दुबे का सवाल

LoC की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा, सांबा-राजौरी में तलाशी अभियान, घर-घर, जंगल-जंगल में चल रहा Search Operation

मेरा थोड़ा लंबा खिंच गया है... टी20 विश्व कप से पहले सूर्यकुमार यादव ने फैंस से किया बड़ा वादा

NABARD Recruitment 2025: लाखों रुपये की सैलरी वाली नौकरी! बिना परीक्षा के होगा चयन, जल्द करें आवेदन