Trump New Tariff on India: भारत पर 25% नहीं बल्कि अब लगेना इतना टैरिफ, ट्रंप ने कर दिया नया ऐलान, 27 अगस्त से होगा लागू

By अभिनय आकाश | Aug 06, 2025

5 अगस्त को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर दबाव बढ़ाते हुए अगले 24 घंटों के भीतर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी। उस डेडलाइन के समाप्त होते ही ट्रंप की तरफ से नया ऐलान कर दिया गया है।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त व्यापार शुल्क लगाने की घोषणा कर दी है। उन्होंने रूस से तेल खरीद पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके साथ ही कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो गया है। ट्रम्प ने बुधवार को नौ-धाराओं वाले आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें पृष्ठभूमि, टैरिफ, शुल्कों का दायरा और स्टैकिंग आदि जैसे विभिन्न पहलुओं का विवरण दिया गया। पृष्ठभूमि पर आगे विस्तार से बात करते हुए ट्रम्प ने अमेरिका में लागू विभिन्न कानूनों के बारे में बात की, जो यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ने तथा अमेरिका की विदेश नीति पर प्रतिकूल प्रभाव डालने के लिए ऊर्जा और तेल सहित रूसी वस्तुओं के आयात को प्रतिबंधित करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: ये शख्स होगा ट्रंप का उत्तराधिकारी! अमेरिकी राष्ट्रपति ने कर दिया चौंकाने वाला ऐलान

सारे प्लान फेल होते देख ट्रंप ने फिर अपनी स्ट्रैटर्जी बदली। मानवता का ढोंग रचते हुए यूक्रेन में हो रही मौतों के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराने लगे।  ट्रंप ने कहा कि रूस से तेल खरीदने के कारण वह अगले 24 घंटों में भारत पर अमेरिकी शुल्क में भारी वृद्धि करेंगे। भारत एक अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा है। वे हमारे साथ बहुत व्यापार करते हैं, लेकिन हम उनके साथ व्यापार नहीं करते। सीएनबीसी को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि भारत एक अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा है, क्योंकि वे हमारे साथ बहुत व्यापार करते हैं, लेकिन हम उनके साथ व्यापार नहीं करते। इसलिए हमने 25 प्रतिशत पर समझौता किया, लेकिन मुझे लगता है कि मैं अगले 24 घंटों में इसे काफी बढ़ा दूंगा, क्योंकि वे रूसी तेल खरीद रहे हैं। वे युद्ध मशीन को ईंधन दे रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Asian Games: Manika Batra ने TTFI पर केस की धमकी दी, PM Modi से दखल देने को कहा, जानें पूरा मामला

Prahaar Teaser: वकील Ujjwal Nikam बने RajKummar Rao, दमदार डायलॉग और एक्टिंग से जीता दिल

SBI PO Vacancy 2026: Graduates के लिए SBI में शानदार मौका, PO की नौकरी पर 21 लाख का Salary Package, आवेदन शुरू

क्या आप भी रोज बनाती हैं टाइट पोनीटेल? धीरे-धीरे गंजापन दे सकती है यह आदत