महंगाई भत्ते में कटौती के बजाय सेंट्रल विस्टा जैसे ‘गैरजरूरी खर्च’ बंद करे सरकार: प्रियंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि नहीं करने के केंद्र के फैसले को लेकर शनिवार को कहा कि सरकार को इस तरह के कदम उठाने के बजाय ‘सेंट्रल विस्टा’ परियोजना जैसे ‘गैरजरूरी खर्च’ बंद करने चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता किस तर्क से काटा जा रहा है? जबकि इस दौर में उन पर काम का दबाव कई गुना हो गया है।’’ प्रियंका ने सवाल किया, ‘‘दिन रात सेवा कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिसकर्मियों का भी महंगाई भत्ता काटने का क्या औचित्य है? तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को इससे बहुत कष्ट है।

प्रमुख खबरें

Middle East संकट से Air India-IndiGo बेहाल, 30% बढ़ी लागत, कई International Flights हुईं रद्द

पाकिस्तान की तरह हम दलाल देश नहीं, मध्यस्थता के सवाल पर जयशंकर ने दिया टका सा जवाब

श्रीरामनवमी की तिथि पर राजतिलक, स्वस्ति वाचन और शंखनाद बनाएंगे आयोजन को खास, बालेंद्र शाह के शपथ ग्रहण में दिखेगी हिंदू संस्कृति की झलक

Sanjay Raut का PM Modi पर हमला, बोले- Donald Trump से नहीं, विपक्ष से करें बात