देश की चिंता करने की बजाए अपनी पार्टी की चिंता कर रहे हैं मोदी: मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2019

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की बजाए अपनी पार्टी की चिंता कर रहे हैं और यह देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।

इसे भी पढ़ें: देश अभिनंदन की वापसी के लिए व्याकुल और प्रधान सेवक सत्ता वापसी के लिए: कांग्रेस

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का हवाई हमला सेना ने कल नाकाम कर दिया, यह बड़ी राहत की बात है लेकिन देश का एक जाँबाज़ जवान पाकिस्तान के क़ब्ज़े में है, यह बड़ी चिन्ता की बात है। उन्होंने कहा कि उस पायलट की सकुशल वापसी के लिये भारत सरकार को पूरी जी-जान लगा देने की ज़रूरत है तभी देश को चैन मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Health Tips: रात में भूलकर भी ना खाएं ये फूड्स, वरना पड़ेगा पछताना

Arjun Kapoor की Viral Post ने खड़े किए सवाल, क्या Personal Life में चल रही है कोई उथल-पुथल?

इस गेंदबाज ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 मैच में 9 विकेट, हैट्रिक और एक ओवर में चटकाए 4 विकेट

Homemade Kulfi Recipe: गर्मी में क्रीमी और टेस्टी कुल्फी बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स