Retail Real Estate में संस्थागत निवेश छह गुना बढ़ाः रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2023

नयी दिल्ली। महामारी के बाद शॉपिंग मॉल में गतिविधियां बढ़ने से वर्ष 2022 में खुदरा रियल एस्टेट क्षेत्र में संस्थागत निवेश छह गुना होकर 49.2 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। कोलियर्स इंडिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2021 में कोविड-19 महामारी की वजह से शॉपिंग मॉल कारोबार के बुरी तरह प्रभावित होने से खुदरा रियल एस्टेट क्षेत्र में संस्थागत निवेश सिर्फ 7.7 करोड़ डॉलर रहा था। संपत्ति सलाहकार फर्म कोलियर्स इंडिया ने कहा कि वर्ष 2022 में भारत के समूचे रियल एस्टेट क्षेत्र में संस्थागत निवेश करीब 20 प्रतिशत बढ़कर 4.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि एक साल पहले यह 4.8 अरब डॉलर रहा था।

इसे भी पढ़ें: ऋण धोखाधड़ी मामला: कोचर दंपति जेल से रिहा,कोर्ट ने कहा गिरफ्तारी कानून के अनुरूप नहीं

हालांकि औद्योगिक एवं भंडारण परिसंपत्तियों में निवेश बीते साल 29 प्रतिशत घटकर 65.6 करोड़ डॉलर रह गया। वहीं आवासीय परिसंपत्ति वर्ग में भी संस्थागत निवेश 29 प्रतिशत गिरकर 65.6 करोड़ डॉलर पर आ गया जबकि वर्ष 2021 में यह 91.9 करोड़ डॉलर था। कोलियर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक (पूंजी बाजार एवं निवेश सेवाएं) पीयूष गुप्ता ने कहा, पिछले कुछ वर्षों से भारतीय रियल एस्टेट में निवेश लगातार आया है और इसकी वजह से पूंजी की मांग में संरचनात्मक बदलाव होने से इसके बढ़ने की संभावनाएं मौजूद हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग