बेमौसमी बारिश, जलभराव से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए विशेष फसल निरीक्षण करने के निर्देश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2021

चंडीगढ़ । उपमुख्यमंत्री  दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में बताया कि बेमौसमी बारिश, जलभराव से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए विशेष फसल निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं, रिपोर्ट मिलने के बाद मुआवजा देने बारे राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया जाएगा। 

 

उन्होंने बताया कि बेमौसमी बारिश के कारण प्रदेश के 11 जिलों में बाजरा, कपास, मूंग,धान और गन्ने की फसल को नुकसान होने की शिकायतें मिली थी जिस पर राज्य सरकार ने 4 मंडल आयुक्तों को इस बारे में रिपोर्ट तैयार करके भेजने के निर्देश दिए थे, इसमें 2 मंडल आयुक्तों की रिपोर्ट मिल गई है तथा बाकी रिपोर्ट भी जल्द मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा की जनता को बिजली की कमी नहीं आने दी जाएगी-मुख्यमंत्री मनोहर लाल

सदन के सदस्य द्वारा सिरसा जिला से संबंधित पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में सिरसा जिला में गुलाबी सुंडी नामक कीट के हमले तथा बेमौसमी बारिश एवं जलभराव से कुल 76,782 एकड़ क्षेत्र में फसलें प्रभावित हुई हैं। उन्होंने आगे बताया कि बाजरा, कपास, मूंग, धान और गन्ने की खड़ी फसलों को हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए 30 सितंबर तथा 19 अक्तूबर 2021 को विशेष गिरदावरी के आदेश जारी किए गए थे। हिसार मंडल से इस बारे में रिपोर्ट अपेक्षित है, रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मुआवजा देने का निर्णय लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

PM Modi का बस्तर में बड़ा बयान, दिवाली और आडवाणी के 100वें साल तक की देश-दुनिया की अहम खबरें

ISSF विश्व चैंपियनशिप: निशानेबाजों के खराब प्रदर्शन पर Thomas Farnik और दीपाली देशपांडे में तकरार

Manipur के 58,863 विस्थापितों को Diwali और निंगोल चाकोउबा पर मिली 5.88 करोड़ की आर्थिक मदद

London High Court पहुंचा हिंदू बच्चे को माथे पर तिलक लगाने से रोकने का मामला