सचिन पायलट के विद्रोह के लिये कांग्रेस द्वारा किया गया अपमान जिम्मेदार: उमा भारती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2020

भोपाल। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने राजस्थान में सचिन पायलट के विद्रोह के लिये कांग्रेस पार्टी द्वारा उनके साथ किये गये अपमान को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार का मौजूदा संकट राहुल गांधी और गांधी परिवार की वजह से ही है। भारती ने मंगलवार को अपने निवास पर मीडिया से कहा, ‘‘सचिन, राजेश पायलट के बेटे हैं। राजेश मेरे लिए एक भाई की तरह थे और हमारे उनके परिवार से बड़े ही आत्मीय संबंध थे। मुझे पता है कि वह (सचिन)कितने स्वाभिमानी परिवार का है, कैसे वह जी पाया होगा एक-डेढ़ साल, मैं समझ सकती हूं, कितना अपमान हुआ होगा उसका।’’

इसे भी पढ़ें: सचिन पायलट से पहले भी कांग्रेस के कई प्रदेश अध्यक्षों ने किया है पार्टी से बगावत

भारती ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार का मौजूदा संकट गांधी परिवार की वजह से ही है। उन्होंने कहा, ‘‘ये सारा संकट राहुल गांधी और उनके खानदान के कारण है क्योंकि वह इतना अपमान करते हैं, नौजवानों का, उनको इतना नीचा दिखाते हैं, उनसे इतनी ईर्ष्या रखते हैं, खुद काम करना नहीं चाहते, मेहनत करना नहीं चाहते...।”

प्रमुख खबरें

Samay Raina के शो Indias Got Latent में बड़ा धमाका! Nawazuddin Siddiqui और Bhuvan Bam एक साथ, इंटरनेट पर मचेगा गदर

Sugar और Onion Prices ने त्योहारी मौसम में बिगाड़ा रसोई का बजट, महंगाई को काबू करना PM Modi के सामने सबसे बड़ी चुनौती

Festival Fashion Trend: रक्षाबंधन पर Anarkali Suit में दिखना है गॉर्जियस? फॉलो करें ये Expert Style Guide

बिहार में CM Samrat Choudhary ने शुरू किए स्टूडेंट सपोर्ट कैंप, शिकायतों का होगा तुरंत समाधान