पुस्तक विमोचन पर बोले मोहन भागवत, दुनिया में भारत के पक्ष को प्रभावशाली तरीके से रखने के लिए बौद्धिक क्षत्रिय की जरूरत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने सत्य और ज्ञान आधारित विश्व बनाने के भारत के प्रयासों में ‘बौद्धिक गुलामी’ को मुख्य अवरोध बताते हुए रविवार को कहा कि ऐसी स्थिति में दुनिया में अपना पक्ष प्रभावशाली ढंग से रखने के लिये देश को ‘बौद्धिक क्षत्रिय’ की जरूरत है। सरसंघचालक ने महात्मा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘हिन्दुत्व सत्य के सतत अनुसंधान का नाम है, ये काम करते-करते आज हिन्दू समाज थक गया है, सो गया है, परन्तु जब जागेगा, तब पहले से अधिक ऊर्जा लेकर जागेगा और सारी दुनिया को प्रकाशित कर देगा। ’’ 

इसे भी पढ़ें: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पटना में सेवा सदन का किया शिलान्यास 

संघ प्रमुख ने कहा, ‘‘ ऐसे में हमें बौद्धिक क्षत्रिय चाहिए। इसका मतलब संघ के बौद्धिक क्षत्रिय नहीं, बल्कि भारत के बौद्धिक क्षत्रिय चाहिए। भारत का पक्ष प्रभावशाली ढंग से लेकर दुनिया में चलने वाले बौद्धिक क्षत्रिय चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि इस प्रयास में भारत सत्य और ज्ञान की पूंजी को लेकर दुनिया में जायेगा।

प्रमुख खबरें

Remo Fernandes ने London में दिया अंतिम शो, स्वास्थ्य कारणों से Live Concerts को कहा अलविदा

Thane court ने POCSO case में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा सुनाई

Telangana में 33 साल के CA ने जुए में घाटे के बाद हीलियम गैस सूंघकर जान दी

Goldy Brar बनकर Delhi के कारोबारी से फिर मांगी 5 करोड़ रुपये रंगदारी