मध्य प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के लिए चलाया जाएगा सघन अभियान

By दिनेश शुक्ल | Jun 09, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब समाप्ति की ओर है। प्रदेश में कोरोना के नए प्रकरण 500 से नीचे आए हैं और 50 जिलों में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 2% से नीचे आ गई है। संक्रमण की दृष्टि से देश में प्रदेश का 23वाँ स्थान है। प्रदेश की रिकवरी रेट 98% हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब ऐसे प्रयास किए जाएँ, जिससे प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर, यदि आती भी है, तो उसका असर हो ही नहीं, अथवा नगण्य हो। कोरोना संक्रमण रोकने का मूल मंत्र है अधिक से अधिक टेस्टिंग। लोगों के पास जा-जाकर टेस्टिंग की जाए और कोरोना के एक-एक मरीज़ की तलाश कर आइसोलेट कर उपचार किया जाए।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में अंतर्राज्यीय बस सेवा का संचालन 15 जून तक रहेगा स्थगित

प्रदेश के 6 जिलों में ही अब 10 से अधिक कोरोना के नए प्रकरण आए हैं। इंदौर में 144, भोपाल में 104, जबलपुर में 39, उज्जैन में 13, बैतूल में 12 तथा रतलाम में 11 नए प्रकरण आए हैं। प्रदेश के 10 जिलों अलीराजपुर, भिंड, दतिया, डिंडोरी, गुना, हरदा, मंडला, श्योपुर, सिंगरौली और टीकमगढ़ में कोरोना का कोई भी नया प्रकरण नहीं आया है। अलीराजपुर जिला पूर्ण रूप से कोरोना संक्रमण मुक्त है। बुरहानपुर और छतरपुर जिले में कोरोना के एक्टिव प्रकरण सिंगल डिजिट में हैं। प्रदेश के दो जिले इंदौर एवं भोपाल में ही साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2% से अधिक है। इंदौर में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.1% तथा भोपाल में 2.2% है। प्रदेश में कोरोना के 3135 मरीज अस्पतालों में उपचाररत हैं। इनमें से 1315 मरीज आईसीयू में, 1227 मरीज ऑक्सीजन बैड्स पर और 593 मरीज सामान्य बैड्स पर हैं। होम आयसोलेशन में 3936 मरीज हैं।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश