देश में बढ़ रहा आध्यात्मिक पर्यटन की तरफ इंटरेस्ट, Ayodhya और Ujjain जाने की लगी होड़

By रितिका कमठान | Apr 24, 2024

देश में लोग कई तरह की यात्राएं करना पसंद करते है। कई लोग समुद्र किनारे जाते हैं तो किसी को पहाड़ों पर घूमना पसंद है। मगर अब इसके अलावा भी लोगों का रुझान काफी अलग होने लगा है। अब लोगों का रुझान पर्यटन की तरफ नहीं रहा है। बल्कि लोग आध्यात्मिक पर्यटन की ओर अधिक झुकते जा रहे है। 

 

खासतौर से अयोध्या, उज्जैन और बद्रीनाथ जैसे आध्यात्मिक स्थलों पर जाने में लोग अधिक रुचि दिखा रहे है। इंटरनेट से लेकर ट्रैवल एजेंसियों तक से इन जगहों के बारे में अधिक क्वेरी पूछी जा रही है। ये जानकारी सोमवार को एक रिपोर्ट में सामने आई है।

 

'मेकमाइ ट्रिप' इंडिया ट्रैवल ट्रेंड्स रिपोर्ट की मानें तो 10 करोड़ से अधिक प्लेटफॉर्म यूजर्स ने आध्यात्मिक जगहों के बारे में जानकारी अधिक हासिल की है। यानी अब गोवा, मनाली, जैसी जगहों पर जाने वाले लोगों की संख्या में थोड़ी कमी आई है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019 के बाद से तीन से अधिक यात्रा करने वाले लोगों की संख्या 25 प्रतिशत से अधिक हुई है। इसमें आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा में भी इजाफा देखा गया है।

 

लोगों में बढ़ा आध्यात्मिक रुझान

मथुरा, वृंदावन, उज्जैन, अयोध्या जैसी जगहों को लेकर लोगों में रुझान काफी अधिक बढ़ने लगा है। लोग आध्यात्मिक पर्यटन की तरफ झुकते जा रहे है। आंकड़ों की मानें तो वर्ष 2021 की तुलना में 2023 में 97 प्रतिशत लोग अधिक सामने आए है। छोटे और मझोले शहरों में जो धार्मिक स्थल हैं उनके बारे में भी लोग अधिक जानकारी हासिल करने लगे है।

 

वहीं अयोध्या की बात करें तो 2022 की तुलना में 2023 में 585 प्रतिशत अधिक यात्री यहां पहुंचे है। उज्जैन और बद्रीनाथ से संबंधित सर्च में भी 359 प्रतिशत और 343 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। रिपोर्ट की मानें तो वीकेंड के मौके पर लोग जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, ऊटी और मुन्नार जैसे हिल स्टेशन भी जाने में रुचि दिखाते है।

 

इंटरनेशनली इन जगहों का दिखा क्रेज

रिपोर्ट में सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटन स्थलों की जानकारी भी मिली है। यात्री दुबई, बैंकॉक और सिंगापुर के बारे में सर्वाधिक सर्च करते है। लंबी दूरी की यात्रा को देखते हुए लोग लंदन, टोरंटो और न्यूयॉर्क जाने के अधिक इच्छुक रहते है। इन जगहों के बारे में सर्वाधिक सर्चिंग की गई है। वहीं हांगकांग, अल्माटी (कजाकिस्तान), पारो (भूटान), बाकू (अजरबैजान), डा नांग (वियतनाम), त्बिलिसी (जॉर्जिया) जैसे डेस्टिनेशन के बारे में भी लोग सर्च करने से पीछे नहीं हटे है।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar