पहले चरण से संबंधित प्रमुख तथ्य, जिसके बारे में आपको जानना चाहिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2019

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों और चार राज्यों की विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। 91 लोकसभा सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि, लोकसभा के लिए सात चरणों में हो रहे चुनाव के पहले चरण से संबंधित कुछ रोचक तथ्य इस प्रकार हैं-

  • चुनाव क्षेत्र: 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान।
  • कुल मतदान केंद्र 1,70,664 बनाए गए हैं।
  • मिजोरम में 15 विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ये केंद्र मिजोरम-त्रिपुरा सीमा पर ब्रू शरणार्थियों के लिए बने हैं। ये लोग त्रिपुरा में रहते हैं।
  • मिजोरम ऐसी विशिष्ट संसदीय सीट है जहां सौ प्रतिशत मतदाताओं के पास मतदाता फोटो पहचान पत्र हैं।
  • मेघालय में 52 प्रतिशत मतदाता महिलाएं हैं।
  • इन 91 लोकसभा सीटों पर कुल 142,054,000 मतदाता हैं जो 1,279 प्रत्याशियों की राजनीतिक दिशा का निर्णय करेंगे।
  • 7,764 तृतीय लिंगी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।
  • दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवे, छठे और सातवें चरण में चुनाव क्रमश: 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, छह मई, 12 मई और 19 मई को मतदान होगा।
  • 17वीं लोकसभा के लिए मतों की गणना 23 मई को संपन्न होगी।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल जैसा यू-टर्न लेने वाला आदमी नहीं देखा, Delhi में बोले Amit Shah, भारत से ज्यादा राहुल के पाकिस्तान में समर्थक

इब्राहिम रईसी के निधन पर भारत ने किया 1 दिन के राजकीय शोक का ऐलान, जयशंकर ने कहा ईरान के साथ खड़ा है देश

New Delhi Lok Sabha Seat: बांसुरी स्वराज के लिए जेपी नड्डा ने किया रोडशो, केजरीवाल पर जमकर साधा निशाना

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर खत्म होगा रेल रोको आंदोलन, रेलवे ट्रैक को खाली करेंगे किसान