दिलचस्प है नागिन डांस का इतिहास, बांग्लादेश-श्रीलंका के मैच में खिलाड़ी खूब करते हैं इसका इस्तेमाल, जानें क्यों

By अंकित सिंह | Sep 02, 2022

गुरुवार को एशिया कप में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले का दिलचस्प अंत हुआ। रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को श्रीलंका ने हरा दिया और टॉप 4 में जगह भी बना ली। लेकिन इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रीलंका के खिलाड़ी चमिका करुणारत्ने नागिन डांस करते नजर आ रहे हैं। 

कहानी की शुरुआत 2016 में हुई थी। बांग्लादेश के बाएं हाथ के स्पिनर नजमुल इस्लाम अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे और बांग्लादेश लीग में खेल रहे थे। नजमुल अचानक अपना हाथ ऊपर करके नागिन डांस करने लगे। बाद में कप्तान डेरेन सैमी भी हरकत में आए। इस पर नजमुल ने 2017 में कहा था कि खेल के दौरान नागिन डांस करने की कोशिश की लेकिन डेरेन सैमी डरने का नाटक किया। तभी से यह शुरू हुआ और आज तक जारी है। इसके बाद से यह मेरा ट्रेडमार्क बन गया। 

बांग्लादेश-श्रीलंका के मुकाबले में कैसे हुई एंट्री

नजमुल ने अपने अधिकतम खेलों में नागिन डांस किया है। बीपीएल के दौरान भी उन्होंने काफी बार ऐसा करने की कोशिश की है। हालांकि, 2018 में बांग्लादेश के लिए नजमुल ने T20 में पदार्पण किया। श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला था। उन्होंने चार विकेट चटकाए। इसमें दनुष्का गुणथिलका का भी विकेट शामिल था। दनुष्का स्टंप आउट हुए थे जिसके बाद मुशफिकुर रहीम ने नागिन डांस किया था। सभी बांग्लादेश खिलाड़ी झुंड में शामिल हो गए और नागिन डांस करने की कोशिश करने लगे। 

इसे भी पढ़ें: एशिया कप में भारत के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर रहा है ये क्रिकेटर! विरोधी टीमें जमकर लूट रही है रन

श्रीलंका ने किया पलटवार

T20 मैच में श्रीलंका की ओर से इस नागिन डांस का पलटवार किया गया। श्रीलंका ने यह सीरीज जीत ली थी और गुणथिलका ने दूसरे मैच के 18वें ओवर में 2 विकेट चटकाने में कामयाब रहे। इसके बाद उन्होंने पलटवार में नागिन डांस करने की कोशिश की। बताया जाता है कि बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने इसे नोटिस किया था। तब से लगातार दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में वार-पलटवार के तौर पर किया जाता रहा है। 

नागिन डांस बना ताने का प्रतीक

धीरे-धीरे यह नागिन डांस दोनों देशों के खिलाड़ियों के लिए ताने का प्रतीक बन गया। 2018 में निदहास ट्रॉफी के दौरान बांग्लादेश की टीम श्रीलंका दौरे पर थी। इस ट्रॉफी में भारत भी हिस्सा ले रहा था। बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका ने अपना पहला मुकाबला जीता जिसमें उसने 215 रनों के लक्ष्य का पीछा किया। मुशफिकुर रहीम ने 35 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने नागिन डांस किया था। इस घटना पर बांग्लादेश के सीनियर बल्लेबाज तमीम इकबाल ने कहा था कि इसमें मुशफिकुर रहीम का कोई दोष नहीं। श्रीलंका की टीम ने बांग्लादेश दौरे के दौरान ऐसा किया था। मुझे लगता है कि दनुष्का ने ही पहले किया था। रहीम ने उसे नोटिस किया था और यह उसके दिमाग में था। 

अगले मैच में हुआ दिलचस्प घटनाक्रम

श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाड़ियों के बीच नागिन डांस की होड़ लगातार जारी रही। 2018 में 16 मार्च को प्रेमदासा स्टेडियम में एक मैच खेला जा रहा था। यह मैच क्वालीफायर के रूप में काम कर रहा था। हालांकि, इस मैच में दोनों ओर से नागिन डांस की कोशिश की गई। ड्रेसिंग रूम में भी कुछ इसी तरह का व्यवहार देखने को मिला। कई चीजों को तोड़ दिया गया जिसके बाद मैच रेफरी ने पूछताछ के बाद दंड भी लगाया था। आखिरी ओवर में बांग्लादेश की नूर अल हसन और श्रीलंका के थिसारा परेरा के बीच भी बहस बाजी हुई थी। इसी मैच में ब्रेक के दौरान हसन ड्रिंक्स के साथ मैदान पर दौर पड़े थे। कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ धक्का-मुक्की और बहस पर हुई थी। इसके बाद दोनों ओर से लगातार इस को लेकर विवाद बढ़ गया था। इसके बाद से दोनों देशों के खिलाड़ी एक दूसरे को चिढ़ाने के लिए नागिन डांस का इस्तेमाल करने लगे। 

प्रमुख खबरें

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus

Wimbledon 2024: क्या Novak Djokovic लेंगे Jannik Sinner से बदला? सेमीफाइनल में होगी महाटक्कर

England से मिली हार पर भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- हमारे Bowlers ने Plan ही फॉलो नहीं किया

Team India की हार के बीच बांगर का बड़ा खुलासा, Virat Kohli की तरह मेहनत से ही मिलेगी England में जीत