राकेश गंगवाल के इस्तीफे के बाद इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में आई गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2022

नयी दिल्ली, इंटरग्लोब एविएशन के शेयर सोमवार को शुरुआती कारोबार में चार प्रतिशत से अधिक टूट गए। राकेश गंगवाल के इंटरग्लोब एविएशन के निदेशक मंडल से इस्तीफे के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट आई। गंगवाल ने इंटरग्लोब एविएशन के निदेशक मंडल से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया था।

यह इंडिगो की मूल कंपनी है। गंगवाल इंडिगो के सह-प्रवर्तक हैं। गंगवाल ने कहा है कि वह अगले पांच साल के दौरान एयरलाइन में अपनी इक्विटी हिस्सेदारी घटाएंगे। बीएसई में शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 4.47 प्रतिशत टूटकर 2,025.45 रुपये पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 4.31 प्रतिशत के नुकसान से 2,025.2 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

प्रमुख खबरें

Kerala Election से पहले CPM में बड़ी फूट, दिग्गज G. Sudhakaran ने छोड़ी पार्टी, निर्दलीय ठोकेंगे ताल

T20 World Cup 2026: ICC ने 103.8 करोड़ की प्राइज मनी का किया बंटवारा, भारत के साथ सभी 20 टीमों को मिली इतनी धनराशि

Sidhu Moose Wala को इंसाफ का इंतजार, Supreme Court ने हत्या के दो मुख्य आरोपियों को दी जमानत

LPG संकट पर Priyanka Gandhi का PM Modi को जवाब- उम्मीद है आप सही हों, लेकिन ऐसा लगता नहीं