Electoral Bonds खरीदने वाली कंपनियों में InterGlobe Aviation, SpiceJet भी शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2024

नयी दिल्ली। इंटरग्लोब एविएशन और स्पाइसजेट चुनावी बॉन्ड खरीदने वाली कंपनियों में शामिल रही हैं। निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार देर शाम चुनावी बॉन्ड से संबंधित ब्योरा अपनी वेबसाइट पर डाला है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि तीन इंटरग्लोब इकाइयों ने 36 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड खरीदे थे। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का संचालन करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने चार अक्टूबर, 2023 को पांच करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड खरीदे थे। 

आंकड़ों से पता चलता है कि स्पाइसजेट ने तीन अलग-अलग मौकों पर 65 लाख रुपये के चुनावी बॉन्ड खरीदे। स्पाइसजेट ने ये बॉन्ड आठ जनवरी, 2021, नौ अप्रैल, 2021 और नौ जुलाई, 2021 को खरीदे। इंटरग्लोब और स्पाइसजेट की ओर से इस सूचना पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav