बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना का पासपोर्ट रद्द किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2025

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और 96 अन्य लोगों का पासपोर्ट रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई लोगों को जबरन गायब किये जाने और पिछले साल जुलाई में हुई हत्याओं में उनकी कथित संलिप्तता के कारण की गयी है।

बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) ने हसीना और कई पूर्व कैबिनेट मंत्रियों, सलाहकारों तथा सैन्य एवं असैन्य अधिकारियों के खिलाफ ‘मानवता के खिलाफ अपराध एवं नरसंहार’ के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

यहां एक पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य सलाहकार के उप प्रेस सचिव अबुल कलाम आज़ाद मजूमदार ने कहा, ‘‘पासपोर्ट विभाग ने जबरन गायब किये गये 22 लोगों के मामले में शामिल लोगों के पासपोर्ट रद्द किये हैं जबकि जुलाई में हुई हत्याओं में शामिल होने के कारण शेख हसीना सहित 75 लोगों के पासपोर्ट रद्द किये गए।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में 40.46 प्रतिशत मतदान, Delhi High Court ने विजय जुलूस पर लगाई रोक

एशियाई खेलों में Quimcy Dsouza टेकबॉल सेमीफाइनल हारीं, अब खेलेंगी Bronze Medal मैच

Radha Ashtami पर देवी राधा और श्रीकृष्ण की पूजा से मिलेगा सुख-सौभाग्य, जानिए पूजन विधि और महत्व

DUSU Election Results 2026: कॉलेज चुनावों में ABVP का दबदबा, वोटों की गिनती जारी, कैंपस में 2000 सुरक्षाबल तैनात!