दिल्ली उच्च न्यायालय से अंतरिम राहत मिलने के बाद बीमार पत्नी से मिलने अपने आवास पहुंचे सिसोदिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2023

नयी दिल्ली। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उच्च न्यायालय से अंतरिम राहत मिलने के बाद अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए शनिवार को तिहाड़ जेल से अपने आवास पहुंचे। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) नेता सिसोदिया को उनकी बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति दे दी थी। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने तिहाड़ जेल अधीक्षक को सिसोदिया को उनके आवास पर ले जाने का निर्देश दिया था, जहां उन्हें सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक अपनी पत्नी से मिलने की अनुमति दी गई है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2024 के चुनाव में भाजपा को 350 से ज्यादा सीटे मिलेंगी : प्रकाश जावड़ेकर

उच्च न्यायालय ने 30 मई को सीबीआई के मामले में उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था। सिसोदिया को नौ मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। उच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया था कि पत्नी से मुलाकात के लिए जेल से बाहर आने के दौरान सिसोदिया मीडियाकर्मियों से या अपने परिवार से इतर किसी अन्य व्यक्ति से बात नहीं करेंगे और वह फोन या इंटरनेट का इस्तेमाल भी नहीं करेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर