By अनन्या मिश्रा | Sep 21, 2026
दुनिया भर में हर साल 21 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का पीछे दुनियाभर में शांति, अहिंसा और आपसी सद्भावना को बढ़ावा देना है। वहीं लोगों को युद्ध, संघर्ष और हिंसा की जगह बातचीत और सहयोग के माध्यम से विवाद को सुलझाए जाने के लिए प्रेरित करना है। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम आदि के बारे में।
इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी देशों और नागरिकों के बीच शांति कायम करना है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय झगड़ों और संघर्षों को विराम देना है। दुनियाभर में शांति का संदेश पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने संगीत, सिनेमा, कला से लेकर साहित्य और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियों को शांतिदूत के तौर पर नियुक्त किया है।
बता दें कि सफेद कबूतरों को शांति का दूत माना जाता है। इसलिए इस दिन भारत में जगह-जगह पर सफेद रंग के कबूतर उड़ाए जाते हैं। वहीं संयुक्त राष्ट्र से लेकर अलग-अलग स्कूलों, कॉलेजों और संगठनों में शांति दिवस के मौके पर तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
हर साल विश्व शांति दिवस के मौके पर एक खास थीम रखी जाती है, वहीं इस बार यानी की 2026 में 'Shaping Peace Together' थीम रखी गई है।