अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार: अमर सिंह चमकीला के लिए दिलजीत दोसांझ नामित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2025

फिल्म निर्माता इम्तियाज अली की प्रशंसित बायोपिक फिल्म अमर सिंह चमकीला में अपने किरदार के लिए अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ को बृहस्पतिवार को 2025 के अंतराष्ट्रीय एमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में नामित किया गया।

विंडो सीट फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई थी जिसमें दोसांझ ने पंजाबी गायक का शीर्ष किरदार निभाया था, जिनकी 1988 में उनकी गायिका-पत्नी अमरजोत (परणीति चोपड़ा द्वारा अभिनीत) के साथ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी में, दोसांझ का मुकाबला ‘लुडविग’ (ब्रिटेन) के लिए डेविड मिशेल, ‘यो, एडिक्टो’ (स्पेन) के लिए ओरियोल प्ला और ‘वन हंड्रेड इयर्स ऑफ सोलिट्यूड’ (कोलंबिया) के लिए डिएगो वास्केज से होगा।

वहीं फिल्म टीवी मूवी/मिनी-सीरीज पुरस्कार के लिए ‘हेर्रहाउसेन: द बैंकर एंड द बॉम्ब’ (जर्मनी), ‘लॉस्ट बॉयज़ एंड फेयरीज’ (ब्रिटेन) और ‘वेंसर ओ मोरिर’ (चिली) के साथ मुकाबला करेगी। विजेताओं की घोषणा 53वें अंतराष्ट्रीय एमी पुरस्कार समारोह में की जाएगी, जो 24 नवंबर को न्यूयॉर्क शहर में होगा।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार