नवम्बर में नहीं होगा IFFI का आयोजन, प्रकाश जावड़ेकर ने बताई नई तारीख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) का 51वां संस्करण इस साल 20 से 28 नवम्बर की जगह अब अगले साल 16 से 24 जनवरी तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन मिश्रित यानि डिजिटिल और प्रत्यक्ष दोनों तरीके से होगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने एक बयान में बृहस्पतिवार को कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से इस विषय पर चर्चा करने के बाद इफ्फी का आयोजन टालने का फैसला किया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज