डेटा संरक्षण विेधेयक को लेकर वैश्विक उद्योग निकायों ने जताई आशंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2022

नयी दिल्ली|संसदीय समिति की सिफारिशों के अनुरूप प्रस्तावित डेटा संरक्षण विधेयक लागू होने से भारत के कारोबारी माहौल में बड़ी गिरावट आने के साथ विदेशी निवेश प्रवाह भी प्रभावित होगा। वैश्विक उद्योग संगठनों ने यह आशंका जताई है।

गत एक मार्च को भेजे गए इस पत्र में वैश्विक उद्योग निकायों ने कहा है कि डेटा संरक्षण विधेयक पर संसदीय समिति की रिपोर्ट में की गई अनुशंसाएं लागू किए जाने पर भारत के नवोन्मेष परिवेश पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।

संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे पत्र में उद्योग संगठनों ने यह आशंका भी जताई है कि भारत में एक लाख करोड़ डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था के वादे का भी पूरा हो पाना मुश्किल हो जाएगा।

अमेरिका, जापान, यूरोप, दक्षिण-पूर्व एशिया और भारत से जुड़े इन उद्योग संगठनों के साथ गूगल, अमेजन, सिस्को, डेल, सॉफ्टबैंक और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनियां जुड़ी हुई हैं।

उद्योग निकायों का कहना है कि इस प्रस्तावित अधिनियम को लेकर गैर-व्यक्तिगतआंकड़ों को भी इस कानून की जद में लाना, सीमापार जानकारी भेजने पर पाबंदी, आंकड़ों के स्थानीय स्तर पर रखे जाने संबंधी शर्तों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) सॉफ्टवेयर प्रमाणन से जुड़ी आशंकाएं पैदा होती हैं।

प्रमुख खबरें

Mumbai Rain Red Alert | मुंबई में अगले 3 दिन भारी आफत! IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 6 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल?

अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर में दान की चोरी के आरोपों से हड़कंप, ट्रस्ट ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

Prabhasakshi NewsRoom: Border पर तनाव के बीच Modi सरकार ने 4 Chinese Companies को दी छूट, Congress ने उठाये सवाल

एक्टर Ravi Mohan के घर लाखों की चोरी, 2.5 लाख कैश के साथ ड्राइवर गिरफ्तार, 10 लाख का डायमंड नेकलेस अब भी गायब