इज़राइल में सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2021

यरूशलम। इज़राइल में सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए और सीमित लोगों की उपस्थिति में सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इज़राइल में हाल ही में बंद स्थानों पर भी मास्क ना पहनने की अनुमति दी गई है, इससे पहले खुले स्थानों पर इसकी अनुमति दी गई थी। साथ ही लोगों के एकत्रित होने पर लगी रोक हटाने के बाद यह उत्साह के साथ मनाया गया। सोमवार को अवकाश ना होने के बावजूद लोगों में उत्साह दिखा और कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए वे कई पार्क में आयोजित योग सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: कनाडा में आग लगने से दो गिरजाघर जलकर खाक, मामले की जांच कर रही जांचकर्ता

सिंगला ने कहा, ‘‘ इस साल वैश्विक महामारी की वजह से काफी पाबंदियां थी, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि अगले साल हम इसे व्यापक रूप से मना पाएंगे, जब हम अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ और अपने द्विपक्षीय संबंधों के उन्नयन की 30वीं वर्षगांठ भी मनाएंगे।’’ इज़राइल में लगभग हर प्रकार के योग के संरक्षक हैं लेकिन अष्टांग योग काफी लोकप्रिय है, जिसके देश भर में 95 केन्द्र हैं। देश भर में पचास से अधिक केन्द्रों के साथ विन्यास और विजनान दूसरे पसंदीदा हैं।

प्रमुख खबरें

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास