ब्रज मंडल यात्रा से पहले Haryana Govt का बड़ा फैसला, नूंह में 24 घंटे के लिए स्थगित की इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2024

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले नूंह जिले में मोबाइल इंटरनेट और एक साथ कई लोगों को एसएमएस भेजने की सेवाओं को 24 घंटे के लिए स्थगित करने का रविवार को आदेश दिया। पिछले साल इस यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी। हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अनुराग रस्तोगी के आदेश के अनुसार, जिले में इंटरनेट सेवा रविवार शाम छह बजे से सोमवार शाम छह बजे तक स्थगित रहेगी।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा उपाध्यक्ष पद, नीट परीक्षा, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का मुद्दा... All Party Meeting में हुई चर्चा पर किसने क्या कहा?

पिछले साल 31 जुलाई को हरियाणा के नूंह जिले में विश्व हिंदू परिषद के जुलूस को रोकने की कोशिश में दो होमगार्ड की मौत हो गई थी और कई पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 15 अन्य घायल हो गए थे। भीड़ ने पथराव किया था और कारों में आग लगा दी थी। उसी रात गुरुग्राम में एक मस्जिद पर भीड़ ने हमला कर दिया था और उसके नायब इमाम की मौत हो गई थी। इस संघर्ष के तत्काल बाद कम से कम पांच लोग मारे गये थे और कई घायल हो गए थे।

प्रमुख खबरें

RCB की ओपनिंग जोड़ी पर फिर टिकी निगाहें, नेट्स में Phil Salt को बॉलिंग कराते दिखे Kohli

Cyprus में Chess Tournament पर बड़ा विवाद, FIDE के दावों के बीच Koneru Humpy ने नाम वापस लिया

Kylian Mbappe Injury: Real Madrid की मेडिकल टीम की बड़ी लापरवाही, गलत घुटने का होता रहा इलाज

हवाई सफर होगा और महंगा! IndiGo ने दी चेतावनी, बढ़ते Fuel Price से आपकी जेब पर पड़ेगा बोझ।