पाकिस्तान में ठप हुई इंटरनेट सेवा, अंतरराष्ट्रीय सबमरीन केबल में आई खराबी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय सबमरीन केबल में खामी आने से इंटरनेट सेवा प्रभावित रही। पाकिस्तान में टेलीफोन और इंटरनेट सेवा मुहैया कराने वाली शीर्ष कंपनी पाकिस्तान टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी लिमिटेड (पीटीसीएल) ने सोशल मीडिया पर अलर्ट जारी करते हुए बताया कि उनकी टीम इंटरनेट सेवा को पूरी तरह से बहाल करने के लिए कार्य कर रही है। 

मंगलवार शाम देशभर में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन विषय-वस्तु देखने और पढ़ने में समस्याओं का सामना करना पड़ा। एक बयान में पाकिस्तान टेलिकम्यूनिकेशन अथॉरिटी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सबमरीन केबल में खामी आने से इंटरनेट सेवा प्रभावित हुई है।

प्रमुख खबरें

Asian Games Kabaddi में भारत का जलवा, पुरुष और महिला टीमों ने Iran को हराकर जीता Gold

Bank Account में रजिस्टर्ड Mobile Number घर बैठे बदलें, Net Banking से ऐसे करें अपडेट

Russia Ukraine War: दोनों देशों के बीच तेज हुए हवाई हमलों में 7 लोगों की मौत

घर की सुरक्षा होगी हाईटेक! CCTV कैमरे से स्मार्ट लॉक तक जानें पूरा खर्च