श्रीलंका बम विस्फोट मामले में इंटरपोल करेगा पूरा सहयोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2019

कोलंबो। इंटरपोल ने सोमवार को कहा कि वह श्रीलंका में ईस्टर समारोह के समय गिरजाघरों और महंगे होटलों में हुये सिलसिलेवार आठ बम धमाकों की जांच के लिए इस देश की सरकार के साथ पूरा सहयोग करने को तैयार है। 

इंटरपोल के महासचिव जुर्गेन स्टोक ने टि्वटर पर जारी संदेश में कहा की इंटरपोल इस भयावह हमले की कड़ी निंदा करता है और राष्ट्रीय अधिकरणों के द्वारा की जा रही जांच में अपना पूर्ण सहयोग देने का प्रस्ताव करता है। 

पेरिस में इस संगठन का मुख्यालय है और यह विश्व स्तर पर पुलिस सहयोग की सुविधा मुहैया कराता है। स्टॉक ने कहा कि इंटरपोल, सदस्य देश के निवदेन पर एक दुर्घटना प्रत्युत्तर दल तैनात कर सकता है ताकि निर्दिष्ट जगह पर संकट का हल निकालने की दिशा में मदद हो सके। 

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका सरकार ने बम विस्फोटों के बाद रात में कर्फ्यू लगाने का दिया आदेश

उन्होंने कहा की हमारी सहानुभूति एवं प्रार्थनाएं पीड़ित परिजनों एवं उनके मित्रों के लिए हैं। गौरतलब है कि रविवार को श्रीलंका के गिरजाघरों और महंगे होटलों को निशाना बनाते हुए आठ विस्फोट किए गए। इन हमलों में 290 लोग मारे गए हैं और 500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

प्रमुख खबरें

अमेरिकी कार्रवाई के बाद गड़बड़ाई विश्व व्यवस्था

Bipin Rawat Birth Anniversary: गोरखा राइफल्स से पहले CDS तक, पढ़ें Bipin Rawat की शौर्यगाथा और Unseen किस्से

Background Apps बार-बार हटाना है बड़ी गलती! Phone की Performance होगी खराब, जानें सच्चाई

Oscars 2026 | Priyanka Chopra Jonas की ऑस्कर मंच पर वापसी, जेवियर बार्डेम ने दिया युद्ध नहीं और फ्री फिलिस्तीन का संदेश