मध्यप्रदेश में अंतर्राज्यीय बसों का परिचालन 30 जून तक रहेगा बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2020

भोपाल। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के मद्देनगर मध्यप्रदेश में अंतर्राज्यीय बसों का परिचालन 30 जून तक बंद रहेगा। मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी के अनुसार प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह एस.एन. मिश्रा ने बताया, मध्यप्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में अंतर्राज्यीय बसों का परिचालन 30 जून तक बंद रहेगा। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में अब केंद्र ने संभाला मोर्चा, सरकारी अस्पतालों का जायजा लेंगी तीन टीम

उन्होंने कहा कि इस संबंध में सोमवार रात को आदेश जारी कर दिया गया। मिश्रा ने बताया कि राज्य के भीतर इंदौर, उज्जैन एवं भोपाल संभाग के सभी जिलों में 30 जून, 2020 तक यात्री बसों का परिचालन 50 प्रतिशत क्षमता के साथ एवं अन्य जिलों में सामान्य रूप से किया जायेगा। मध्यप्रदेश में अब तक 10,935 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं, जिनमें से 465 मरीजों की मौत हो गयी है। इंदौर, उज्जैन एवं भोपाल जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं।

प्रमुख खबरें

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती

NIA पूछताछ के बाद Sabina Yasmin का आरोप, राजनीतिक बदले की भावना से बनाया जा रहा निशाना

नशा मुक्त भारत के लिए PM Modi ने समाज से मांगा सहयोग, बोले- युवा भटकने से बिखर जाते हैं परिवार के सपने

NSEL ने 1,950 करोड़ रुपये का OTS भुगतान जारी किया, 14 साल पुराना संकट सुलझा