यौन उत्पीड़न का मामला जाने बिना हस्तक्षेप किया : केरल के मंत्री शशिंद्रन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2021

तिरुवनंतपुरम। केरल के वन मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता ए के शशिंद्रन ने मंगलवार को इन आरोपों का खंडन किया कि उन्होंने हाल में कोल्लम जिले में अपनी पार्टी के नेता द्वारा महिला से कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के प्रयास के मामले को सुलझाने में दखल दिया था। यह मुद्दा तब सामने आया जब मलयालम समाचार चैनलों ने शशिंद्रन और महिला के पिता के बीच फोन पर हुई कथित बातचीत का प्रसारण शुरू किया। बातचीत से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मंत्री आपसी सहमति से इस मुद्दे को सुलझाना चाहते थे।

इसे भी पढ़ें: राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर बोलीं पूनम पांडे, कहा- मेरी अश्लील तस्वीर-वीडियो भी की थी ऐप पर अपलोड

आज पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने इन आरोपों का खंडन किया। उन्होंने फोन पर इस तरह की बातचीत से इनकार नहीं किया, लेकिन यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता था कि यह यौन उत्पीड़न का मामला था। शशिंद्रन ने कहा कि उन्होंने इस मामले में हस्तक्षेप किया क्योंकि उन्हें लगा कि यह उनकी पार्टी के कार्यकर्ता से जुड़ा कोई अन्य मुद्दा है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता