राज्यसभा में बोले गृह मंत्री, देश की इंच-इंच जमीन से घुसपैठियों को किया जाएगा डिपोर्ट

By अभिनय आकाश | Jul 17, 2019

नई दिल्ली। राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर यानी एनआरसी को असम समझौते का हिस्सा बताते हुए कहा कि यह भाजपा के घोषणापत्र का भी हिस्सा है। शाह ने कहा कि देश की जमीन पर रहने वाले घुसपैठियों की पहचान कर कानून के तहत इनको बाहर किया जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सभी ने सदन में राष्ट्रपति का भाषण सुना होगा, जिस घोषणापत्र के आधार पर हम चुनकार आए हैं और उसमें भी यह बात कही गई है।

अमित शाह ने कहा कि देश की इंच-इंच जमीन पर जितने भी अवैध प्रवासी रहते हैं, घुसपैठिए रहते हैं, इनकी हम पहचान करने वाले हैं और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत हम इनको डिपोर्ट करेंगे।' गृह मंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी सांसद के सावल का जवाब देते हुए यह बात कही। दरअसल, सपा सांसद जावेद अली खान ने सरकार से पूछा कि क्या एनआरसी जैसा कोई और रजिस्टर लागू हो रहा है और अगर हो रहा है तो कौन से राज्य इसके दायरे में आएंगे। 

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड