गुना किसान मारपीट मामले में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर जाँच समिति गठित

By दिनेश शुक्ल | Jul 16, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश के गुना जिले के जगतपुरा में दलित किसान परिवार के साथ पुलिस प्रशासन की बर्बरतापूर्ण कार्यवाई को लेकर सात सदस्यीय समिति का गठन किया है। जिसमें पूर्व मंत्री बाला बच्चन, जयवर्धन सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक फूल सिंह बरैया, विधायक हीरा अलावा और कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता एवं पूर्व महापौर भोपाल श्रीमती विभा पटेल को रखा गया है। कांग्रेस द्वारा गठित समिति शुक्रवार 17 जुलाई 2020 को गुना के जगतपुर जाकर पूरे मामले की जाँच करेगें। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश