भारतीयों को युद्धग्रस्त यूक्रेन भेजने वाली भर्ती एजेंसियों के खिलाफ जांच शुरू: राज्य मंत्री मुरलीधरन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2024

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने रविवार को कहा कि अधिकारियों ने उन एजेंसियों की जांच शुरू कर दी है जिन्होंने भारतीयों को रूसी सेना में आकर्षक नौकरी का लालच देकर युद्धग्रस्त यूक्रेन जाने के लिए भर्ती किया था।

मुरलीधरन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन (भर्ती) एजेंसियों के खिलाफ जांच जारी है जिन्होंने उन्हें भर्ती किया था। कुछ (भर्ती) एजेंसियों से जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए केंद्रीय (जांच) एजेंसियों द्वारा भी कदम उठाए जा रहे हैं।’’

रूसी सेना में आकर्षक नौकरी के वादे का लालच देकर और फिर वहां जारी संघर्ष में कथित तौर पर मजबूर किए जाने के बाद युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे लोगों में केरल के तीन युवा भी शामिल हैं।

तीनों लोगों के परिवारों के अनुसार, उन्हें 2.5 लाख रुपये के भारी वेतन का वादा करके एक भर्ती एजेंसी रूस ले गई और वहां पहुंचने पर उनके पासपोर्ट तथा मोबाइल फोन छीन लिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद उन्हें यूक्रेन में रूसी सेना की ओर से लड़ने के लिए मजबूर किया गया।

प्रमुख खबरें

Bihar: बाढ़ से 27 लाख प्रभावित, राहत शिविरों में पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, पीड़ितों संग खाया खाना

Supreme Court ने Sumit Roy पूछताछ रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में जमा करने की अनुमति दी

Top 10 Breaking News 7 September 2026 | Satya Niketan Building Collapse | Air India Express Emergency Landing | Delhi IMD Weather Alert | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Sensex 383 अंक लुढ़ककर 76,132 पर बंद, Nifty में भी 119 अंकों की गिरावट