गोवा में कोरोना वायरस के संदिग्धों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2020

पणजी। गोवा में कोरोना वायरस के संदेह में की गयी 14 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यहां के निकट गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला में ये जांच की गई थीं।

राणे ने कहा, ‘‘सभी 14 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।’’ तटीय राज्य में कोरोना वायरस के पांच मामले सामने आने के बाद ये सभी जांच रिपोर्ट अब तक निगेटिव आई है।

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज